.

मुलायम के गोद लिए तमौली गांव में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

 
आजमगढ़ :  रविवार दिनाँक 11दिसम्बर 2016 को नवजात शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डी डी सिंह और उनकी टीम के द्वारा आजमगढ़ के सांसद मुलायम सिंह यादव के गोंद लिए गांव तमौली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 18 वर्ष तक के कुल 433 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच कर निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। इस शिविर में आसपास के गांव के बच्चों की चिकित्सा की गयी, जिससे क्षेत्रीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया। भारी ठण्ड  के वावजूद भी भीड़ देखने लायक थी। हर मरीज एक दूसरे को दिखाने में मदद कर रहे थे।
नवजात शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डी डी सिंह ने कहा कि आज के शिविर में मौसमी बुखार, सर्दी, खाँसी, सर दर्द, अतिसार, चर्म रोग से सम्बंधित मरीज अधिक संख्या में थे। डॉ डी डी सिंह ने कहा कि मौसम जनित बीमारियो से बचने के लिए लोग अपने खान पान के प्रति सतर्क रहें। बाजार की तली भुनी खाद्य सामग्री का त्याग करें। घर का साफ़ और ताजा भोजन का सेवन करे। बच्चे टॉफी, चॉकलेट, बिस्कुट, कुरकुरे, नमकीन, नूडल्स, चाउमिन का सेवन न करें।  । पानी को पहले उबालें फिर ठंडा कर प्रयोग करें। ठंढ से बचने के कमरे का तापमान नियंत्रित रखें। मच्छर से बचने के लिए घर के आसपास पानी इकठ्ठा न होने दें। पूरी आस्तीन के कपडे पहनें। सिर पर टोपी लगाएं, कान ढंककर रखें, पैरों में मोज़े पहनें। यदि आवश्यक कार्य न हो, तो घर से बाहर न निकलें। अफवाहों से बचें और अपने चिकित्सक से संपर्क बनाए रखें।
इस अवसर पर सर्वेश सिंह, राजनाथ कुमार, बेचन राम, शशिकांत, के पी यादव, एस के वर्मा, सुनील चौहान, हरिवंश, राहुल, बजरंग, धीरेंद्र, मनोज, प्रवीण आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment