आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी का नगर के मेहता पार्क में युवा सम्मेलन का आयोजन रविवार को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के जिला संयोजक कमलेन्द्र मिश्र व संचालन ब्रजेश यादव ने किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को यूपी फतह मिशन 2017 के मद्देनजर दिशा निर्दश दिया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह ने कहाकि सन् 2012 में प्रदेश के युवाओं ने बड़ी उम्मीद के साथ अखिलेश यादव को युवा चेहरे के नाम पर सपा की सरकार बनाई लेकिन आज लगभग 5 वर्ष बीतने को है और प्रदेश वासी अपने आप को अब ठगा महसूस कर रहा है। युवा सम्मेलन के जिला संयोजक कमलेन्द्र मिश्र ‘मोनू’ ने कहाकि प्रदेश में मौजूदा सरकार के मंत्रियों ने जमकर लूटपाट मचाई है, लेकिन प्रदेश के युवा अब ऐसी सरकारों को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और हर घर घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांग कर वन बूथ 10 यूथ के संकल्प के साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहाकि प्रदेश में प्रदेश की सरकार गुण्डे चला रहे है थानों पर पीड़ितों की बात नहीं सुनी जा रही है, उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आज युवा बेरोजगार हो रहा है। भाजपा किसी जाति विशेष की पार्टी नहीं है हमारी नीति सबका साथ सबका विकास की है। आज प्रदेश में लोगों को झुकाव भाजपा की ओर है आज नोटबंदी से अन्य दलों व पार्टी के नेताओं में खलबली मची हुई कि विधानसभा चुनाव में अब कैसे पैसे के दम पर चुनाव लड़ेगे। आज गरीब हंस रहा, भ्रष्टाचारी रो रहे है। जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने युवा सम्मेलन में आये सभी युवाओं का स्वागत करते हुये सभी को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल होने पर सभी आभार प्रकट किया। इस मौके पर कार्यसमिति सदस्यगण रामाधीन सिंह, माला द्विवेदी, श्रीकृष्ण पाल, अखिलेश मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री विनोद राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल, जिलाप्रभारी हौसला प्रसाद, अरूण कान्त यादव पूर्व विधायक, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, नगर मंत्री जूही श्रीवास्तव, रानू प्रताप राना, नितिन उपाध्याय, धीरज सिंह, वरूण राय सहित हजारों युवा समेत अन्य गणमान्य लोगा उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment