आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर विसयां गांव में रविवार की सुबह शौच के लिए पोखरे पर गए अधेड़ की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। धन्नीपुर विसयां ग्राम निवासी 50 वर्षीय सुभाष राम पुत्र स्व. बुधिराम बीमारी के चलते शारीरिक रूप से कमजोर था। रविवार की सुबह वह गांव के सिवान की ओर शौच के लिए गया था। शौच के बाद सिवान में स्थित पोखरे में पानी छूते समय वह गिर पड़ा और पानी में ही दम घुटने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद गांव वालों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुखद बात यह कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक नेत्रहीन पुत्री है। गांव वालों ने मृतक के परिजनों को शासन से अहेतुक सहायता दिलाने के लिए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
Blogger Comment
Facebook Comment