.

‘‘हुनर रंग महोत्सव’’ का हुआ भव्य उद्घाटन,देश भर से आये कलाकारों का प्रदर्शन जारी



आजमगढ :- लोक संस्कृतियों के सम्वर्धन के लिए हुनर संस्थान आजमगढ द्वारा आयोजित ‘‘हुनर रंग महोत्सव’’ का भव्य 6 दिवसीय आयोजन वेस्ली इण्टर कालेज में हो रहा है जिसका भव्य उद्घाटन सोमवार की शाम नक्सली हमले में शहीद जनपद के लाल सिनोद कुमार के पिता तूफानी राम, वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, आयोजन अध्यक्ष डा0 पियूष सिंह यादव, डा0 अमित सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष इन्दिरा देवी ने संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलन कर किया। आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत स्वागताध्यक्ष अभिषेक जायसवाल दीनू, संस्थान अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने माल्यार्पण कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद यादव वन मंत्री उ0प्र0 सरकार ने कहा कि ऐसे आयोजन जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढाते हैं। आज इस कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि जनपद के रंगकर्मियों की टीम जिले को सांस्कृतिक शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उडीसा, महाराष्ट, मणिपुर, असम, गुजरात, छत्तीसगढ तथा पहली बार आ रही नेपाल की टीम का हृदय से स्वागत है। खुशी है कि यह महोत्सव राष्टीय से अंतर्राष्टीय हो चला है।
उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां की। अमित संगीत महाविद्यालय एलवल की छात्राओं ने अमित ओझा के निर्देशन में सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति की। विघ्न विनाशक भगवान गणेश की स्तुति हुनर संस्थान के हुनरबाजों ने किया। पूर्वांचल की माटी की खुश्बू को बिखेरते हुए उमेश कन्नौजिया एण्ड पार्टी उबारपुर लालगंज के कलाकारों ने प्रसिद्ध धोबिया नृत्य व जांघिया नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों का दिल जीत लिया। बीस सदस्यीय इस टीम ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। आल मणिपुर वुमेन आर्टिस्ट एशोसिएसन एण्ड वुमेन एण्ड चाइल्ड इंटीग्रेटी डवलपमेंट एशोसिएशन द्वारा मणिपुरी समूह नृत्य की रोमांचक प्रस्तुति हुई। मां दुर्गा एजुकेशनल एण्ड कल्चरल एशोसिएशन साहसपुर गंजम, उत्कल संगीत समाज कटक के कलाकारों द्वारा उडीया समूह नृत्यों की प्रस्तुति हुई। लोक गायक उमेश सिंह राठौर व विजय प्यारे के गीतों पर दर्शक झूम उठे। आये हुए सभी अतिथियों का आभार आयोजन अध्यक्ष डा0 पियूष सिंह यादव ने व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह से पूर्व दिन में कलश सज्जा व रंगोली की प्रतियोगिता विभा गोयल के निर्देशन में हुई जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर अनीता साइलेस, सपना बनर्जी, इंजिनियर रामनयन शर्मा, प्रो0 प्रभुनाथ सिंह मयंक, अजेन्द्र राय, अजय अग्रवाल, विजय सिंह, मनोज बरनवाल, पद्माकर लाल वर्मा, शीला श्रीवास्तव, डा0 वन्दना द्विवेदी, नीरज अग्रवाल, के0एम0 श्रीवास्तव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
महोत्सव को सफल बनाने में नौशाद, शशि सोनकर, गौरव मौर्य, डा0 शशिभूषण शर्मा, मनोज कुमार मौर्य, राकेश, अमरजीत, मण्टू कुमार, सत्यम शर्मा, कमलेश सोनकर, सुधीर शर्मा, सुनील मौर्या, जावेद, सावन प्रजापति, सहित सभी संस्थान पदाधिकारी व नागरिक उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment