रानी की सराय / आजमगढ़: स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा मोढ़ पर मंगलवार की भोर में अनियंत्रित बोलेरो गड्ढे में पलटने से आधा दर्जन बाराती घायल हो गये। घायलो में चालक को गंभीर चोटे आई है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बूढनपुर से सोमवार को बारात मेहनगर गई थी। रात में ही गाडियो से बारातियो का वापस आना शुरू हो गया था , भोर में आधा दर्जन बरातियों से भरी बोलेरो आ रही थी कि शाहखजुरा मोढ पर स्पीड बेक्रर होने के बावजूद चालक वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बोलेरो सड़क किनारे खाई में चली गयी और पलट गयी । घायलों की चीख पुकार सुन कर जब तक आस पास के लोग जगते तब तक पीछे से अन्य बराती वाहन भी आ गये और घायल पांच बराती को लेकर उपचार के लिए अन्यत्र चले गये। घटना में बुढनपुर निवासी संजय 25 पुत्र श्रीराम,धर्मदेव यादव 35 पुत्र छोटकून, अंकित 8 पुत्र कपिलदेव घायल हो गये। वहीँ मौके पर पहुची एम्बुलेंस ने गंभीर अवस्था में चालक को जिला अस्पताल पहुचाया।
Blogger Comment
Facebook Comment