आजमगढ़ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ’विकास से विजय की ओर’ रथयात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का जत्था जनपद से बड़ी संख्या में लखनऊ के लिए रवाना हुआ। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव जिले के दसो विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के नेताओं ,विधानसभा अध्यक्षों एवं सम्बन्धित विधायकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। सदर विधान सभा क्षेत्र में पूर्व प्रमुख विजय यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव की देखरेख में कार्यकर्ताओं का काफिला बसों से लखनऊ रवाना हुए। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में मंत्री वसीम अहमद ,विधानसभा अध्यक्ष डा0हरिराम सिंह यादव कार्यकर्ताओं को सहेज रहे थे। मेंहनगर विधानसभा अध्यक्ष हंसराज यादव व विधायक बृजलाल सोनकर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। लालगंज क्षेत्र से विधायक बेचई सरोज विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन की देखरेख में हजारों नौजवान लखनऊ रवाना हुए। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव ,पूर्व विधायक रामदर्शन यादव ,पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ जाने की व्यवस्था करते रहे। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक डा0संग्राम यादव वि0स0अध्यक्ष रामवृक्ष राजभर की अगुवाई में कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हुए। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभयनरायन सिंह पटेल पूर्व प्रमुख चन्द्रशेखर यादव ,विधानसभा अध्यक्ष रामदरश यादव जबकि दीदारगंज विधानसभा के विधायक आदिल शेख ,वि0स0अध्यक्ष रामआसरे चौहान की अगुवाई में लखनऊ रवाना हुए। फूलपुर विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव तथा विधानसभा अध्यक्ष नसीम अहमद और निजामबाद वि0स0अध्यक्ष अशोक यादव ,विधायक आलमबदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ रवाना हुआ।
Blogger Comment
Facebook Comment