.

एकता दिवस : सपा मुखिया के जन्मदिन पर मुबारकपुर के सपाइयों में हर्ष, हुयी सभा

सपा ने जो वादा किया था उसे पूरा कर दिखाया- राज्यमंत्री रामदर्शन यादव

शाहगढ़/आजमगढ़। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 22 नवम्बर से पहले पूरे सप्ताह भर एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसी कड़ी में शनिवार को शाहगढ़ बाजार में समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने केक काटकर सपा मुखिया का जन्मदिन एकता दिवस के रूप में मनाया तथा सपा मुखिया मुलायम सिंह के संघर्षों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामदर्शन यादव ने एकता दिवस के अवसर पर केक काटा और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम समाजवादी पार्टी के लोग ये आज संकल्प लेते हैं कि प्रदेश में पुन: समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेंगे और विकास की गंगा बहाएंगे। सपा की सरकार में जो विकास हुआ है वह साक्षात दिखायी दे रहा है। सपा ने जो वादा किया था उसे पूरा कर दिखाया। एमएलसी यशवंत सिंह ने भी  मुलायम सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और उन्हें संघर्षशील जुझारू समाज में दबे कुचले सभी  वर्ग समाज का नेता बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभनाथ  यादव व संचालन विशाल यादव ने किया। इस अवसर पर कृष्णा सिंह, आनन्द उपाध्याय, हाजी मोबीन, हाजी अजमल, समसुद्दीन,सपा नेत्री सना परवीन, पराग यादव, अरविन्द सिंह, कमलाकान्त, रामप्रवेश यादव, अमरचन्द, लालचन्द, विरेन्द्र यादव, कैलाश यादव आदि लोग उपस्थित थे।  


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment