आजमगढ़। अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये। मौके पर पहुंची सम्बन्धित थानों की पुलिस ने मृतकाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हादसा जहानागंज थानाक्षेत्र के महुंवा गांव के पास हुआ। यहां पर अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर सोनोग्राफी कराने जा रही एक महिला की ट्रैक्टर-ट्राली के धक्के से मौके पर ही मौत हो गयी। मृत महिला का नाम इन्द्रावती उम्र 55 वर्ष पत्नी लालजीत राजभर है। वह जहानागंज थानाक्षेत्र के ही धरवारा गांव की रहने वाली थी। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। दूसरा हादसा जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खदीफपुर गांव के पास हुआ। इस हादसे में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी। मृत महिला का नाम झिनकी उम्र 50 वर्ष है। वह खदीफपुर गांव की ही रहने वाली थी। मृतका के चार पुत्र व एक पुत्री है। तीसरा हादसा महराजगंज थानाक्षेत्र के अराजी अमानी गांव के पास हुआ। इस हादसे में अनियंत्रित बाइक के धक्के से अराजी अमानी गांव का ही रहने वाला मिठाई उम्र 45 वर्ष पुत्र सूर्यबली गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौथा हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका के पास हुआ। इस हादसे में अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम मुन्ना यादव उम्र 48 वर्ष पुत्र सूर्यभान है। वह नगर पालिका का ही रहने वाला है। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment