आजमगढ़. जिले के कन्धरापुर थाना क्षेत्र के देवई रसूलपुर गांव में गोवर्धन पूजा के समय पोखरे में स्नान करने गयी दो युवतियों की डूबने से मौत हो गयी, जबकि तीन को स्थानीयों की मदद से बचा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कन्धरापुर थाना क्षेत्र के देवई रसूलपुर गांव के अखई पोखरे में सोमवार को गोवर्धन पूजा के दिन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्नान के बाद महिलाएं और युवतियां पूजा पाठ करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पांच की संख्या में महिलाएं और युवतीयां पोखरे में स्नान करने के लिए उतरी इसी दौरान उनका पांव फिसल गया, पोखरे की गहराई अधिक होने के कारण सभी डूबने लगी। महिलाओं के शोर मचाने पर मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने किसी तरह से पांचों को पोखरे से बाहर निकाला । जिसमें आयुषीन उपाध्याय 19 वर्ष पुत्री देवनाथ और वर्ष उर्फ झिन्नी 12 वर्ष पुत्री अरूण तिवारी की डूबने से मौत हो गयी। जबकि अन्जू उपाध्याय 32 वर्ष, पूजा तिवारी 19 वर्ष और रूबी तिवारी 17 वर्ष को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment