आजमगढ़: बूढ़नपुर तहसील के नरफोरा गांव में शुक्रवार को 36 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप का आगाज हुआ। पूरे देश से जुटी 61 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले के पहले दिन नरफोरा का खेलगांव गहमा-गहमी से भरा रहा। उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष डा. राकेश सिंह ने खेल मैदान पर भारतीय खेा- खो संघ के पदाधिकारियों के मौजूदूगी में पूजन अर्चन किया । शंखनाद व मंत्रोच्चार व भारात माता की जय के उद्घोष के बीच प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेल को खेलने की शपथ ली। उद्घाटन मैच बालक वर्ग में पंजाब व गोआ तथा बालिका वर्ग में आंध्र प्रदेश व हिमांचल प्रदेश के बीच खेला गया।
36 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप को सम्पन्न कराने के लिए आफिशियल व टीमें बुधवार से ही नरफोरा पहुंच रही थी। नरफोरा के प्रियंका महाविद्यालय में बने ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महाविद्यालय के कमरे खिलाड़ियों के लिए एलाट कर दिये गये हैं। महाविद्यालय के मैदान को उच्च सुविधा युक्त खो-खो मैदान में तब्दील कर दिया गया है। कुल पांच कोर्ट खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। एक साथ पांच मैदानों पर कुल दस टीमें अपना दम-खम दिखा सकती हैं। गणमान्य नागरिकों के मौजूदगी में पूजन अर्चन किया गया। डा. राकेश सिंह ने नारियल फोड़ा। बालक वर्ग का पहला उद्घाटन मैच पंजाब व गोवा के खिलाड़ियों के मध्य खेला गया। मुकाबला रोमांचक रहा। शुरूआती दौर में दोनो टीमें एक दूसरे को कड़ा टक्कर दे रही थी। नौ मिनट के इस खेल में अचानक से गोवा के खिलाड़ी बीस उतरने लगे। पहली पारी में पंजाब को 4 प्वाइंट मिले जबकि गोआ ने 12 अंक अर्जित कर अपनी बढ़त बना ली। खेल की दूसरी पारी में पंजाब केवल 3 अंक ही हासिल कर सकी। इस प्रकार गोआ ने एक पारी व 5 अंको से मैच पर अपना कब्जा जमा लिया। इस मैच की रेफरी कांति, स्कोरर संयोग, अम्पायर बब्बन व नवीकांत रहे, टाइम कीपर के दायित्व का निर्वहन विन्वा ने निभाया। गोवा के दीपक की चपलता व रन पर लोग आश्चर्यचकित रहे। उन्होने 3.30 मिनट तक खेले व 2 प्वाइंट अर्जित किये। पंजाब की तरफ से अर्जन सिंह ने शानदार खेल दिखाया लेकिन उनका एकल प्रयास टीम के काम नही आ सका। उन्होने 1.50 मिनट तक मैदान पर टिके रहे तथा अपनी टीम के लिए 1 प्वाइंट अर्जित किया। महिला वर्ग का उद्घाटन मैच हिमांचल प्रदेश व आंध्र प्रदेश की टीम के बीच खेला गया। आंध्र प्रदेश की लड़कियों की फुर्ती व तेजी के आगे हिंमाचल की टीम टिक नही सकी। आंध्रा की टीम ने हिंमाचल को 18 अंको से पराजित किया। पहली पारी में पहले हिमांचल रनिंग कर रही थी व आंध्रा की टीम चेज कर रही थी। पहली पारी में आंध्रा की टीम ने 20 अंक हासिल किया तथा हिमांचल को महज 1 अंक से संतोष करना पड़ा। दूसरी पारी में हिमांचल कोई कारनामा नही कर सकी। हिमांचल महज 1 अंक ही हासिल कर सकी। इस प्रकार दोनो पारियों के आधार पर आंध्र प्रदेश को 20 अंक व हिमांचल को महज 2 अंक ही मिले। आंध्र प्रदेश की टीम को विजेता घोषित किया गया। आंध्रा की ओर से जी. रिशी का खेल सबसे शानदार रहा वह मैदान में न केवल 9 मिनट तक टिकी रही वरन अपनी टीम के लिए 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किये। हिमांचल की पल्लवी 1.20 मिनट तक टिकी रही लेकिन कोई प्वाइंट नही बना सकी। खेल के रेफरी शशी कुमार, अम्पायर जोशफ, सी.एन. गोंडा, तथा टाइम कीपर समुद्रा ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
इस मौके पर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, पूनम सिंह, राणा हरिराम सिंह उर्फ रामा सिंह , पंकज पाण्डेय, नीरज सिंह, अजय सिंह, रामप्रसाद मिश्र, रामप्रताप सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़: बूढ़नपुर तहसील के नरफोरा गांव में शुक्रवार को 36 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप का आगाज हुआ। पूरे देश से जुटी 61 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले के पहले दिन नरफोरा का खेलगांव गहमा-गहमी से भरा रहा। उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष डा. राकेश सिंह ने खेल मैदान पर भारतीय खेा- खो संघ के पदाधिकारियों के मौजूदूगी में पूजन अर्चन किया । शंखनाद व मंत्रोच्चार व भारात माता की जय के उद्घोष के बीच प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेल को खेलने की शपथ ली। उद्घाटन मैच बालक वर्ग में पंजाब व गोआ तथा बालिका वर्ग में आंध्र प्रदेश व हिमांचल प्रदेश के बीच खेला गया।
Blogger Comment
Facebook Comment