गन्ना किसानों को भुगतान की कोई समस्या नहीं होगी -जिलाधिकारी
मुबारकपुर: आजमगढ़। चीनी मिल सठियांव में शुक्रवार को लगभग 11 बजे माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने फिर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सुगरकेन कैर्रिएर में गन्ना लगाकर गन्ना पेराई का वर्तमान सत्र शुभारम्भ हवन पूजन अर्चन के बाद किया। इस अवसर पर दो गन्ना किसानों को पहले दिन गन्ना आपूर्ति करने पर सम्मानित भी किया गया। चीनी मिल सठियांव के परिसर में पेराई सत्र के शुभारम्भ करने के लिए पुरोहित विनित पाठक व सन्दीप मिश्रा ने सर्वप्रथम विधि विधान से हवन सहित पूजन अर्चन किया तत्पश्चात् पेराई सत्र के शुभारम्भ के क्रम में काबीना मंत्री बलराम यादव के साथ जिलाधिकारी ने मौके पर कैरियर शुगर क्रेन में स्वयं गन्ना डाला । इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेतागण व कई प्रशासनिक अधिकारियों उपस्थित रहे । बतादें कि किसानों के लिए उनके विकास में गति प्रदान करने के लिए आधुनिक तर्ज पर नवनिर्मित चीनी मिल की क्षमता 35 हज़ार कुन्तल प्रतिदिन पेराई करने की क्षमता अनुमानित है। इस चीनी मिल में पेराई सत्र शुभारम्भ करते कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने बताया कि यह पूरे प्रदेश में पांचवें नम्बर की चीनी मिल है। यहां किसान अपनी गन्ना की काश्त का उचित मूल्य पाकर लाभ अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने चीनी मिल का उद्घाटन 22 मार्च 2016 को किये थे। साथ में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस कार्यक्रम में कदम से कदम मिलाकर साथ साथ थे। अब इसका शुभारम्भ होने के बाद पूरे परिक्षेत्र के गन्ना किसान यहां अपने गन्ने की आपूर्ति कर रबी की मुख्य फसल गेहूं की बोआई आसानी से करेंगे। यहां आजमगढ़ सहित मऊ, गाजीपुर, जौनपुर चार जनपदों से गन्ना किसान आपूर्ति कर फायदा उठा सकते है। इस अवसर पर दर्जाप्राप्त मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा, विधायक श्याम बहादुर यादव, अभय नारायन पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, उप सभापति पराग यादव, सीडीओ महेन्द्र वर्मा, जीएम बीके अबरोल, उपजिलाधिकारी दिबाकर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी साहबलाल, मुख्य गन्ना अधिकारी बीपी पाण्डेय, पूर्व प्रमुख सुबाष सिंह, पूर्व उपसभापति आनन्द उपाध्याय, पूर्व डायरेक्टर राम दरस यादव, राम अवध यादव, रेयाज़ प्रधान सुरेश यादव, ज्याउल्लाह अन्सारी, लालचन्द प्रधान आदि लोग उपस्थित थे। इसी क्रम में सठियांव चीनी मिल में गन्ना की तौल करने हेतु लगाया गया आटोमेटिक कांटा का उद्घाटन पेराई सत्र के शुभारम्भ के अवसर पर ही फिता काटकर जिलाधिकारी सुहास एलवाई व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने किया। गन्ना की तौल करने के लिए कम्प्यूटरीकृत आटोमैटिक कांटा लगाया गया है। इस कांटे के माध्यम से एक बार में एक काश्तकार के गन्ने की तौल की जायेगी। एक बार तौल करने के बाद उस स्लिप से दोबारा तौल नहीं करायी जा सकती। दोबारा तौल करने पर कांटा का कम्प्यूटर उसे स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में गन्ना काश्तकार दोबारा तौल कराने का अनावश्यक समय नष्ट न करायें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस कांटे से गन्ने का सही वज़न करने के साथ साथ घटतौली व फार्जीवाड़ा पर अंकुश लग गया है। इस कांटें में ही गन्ना काश्तकार का सारा विवरण कम्प्यूटर में पहले से ही रिकार्ड है। उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि गन्ना किसानों की आपूर्ति के बाद तत्काल ही उनके खाते में गन्ना का मूल्य उनके खाते में आहरित कर दिया जाये। यहां लगभग 25 से 30 हज़ार गन्ना काश्तकार हैं। उनकी गन्ना की फसल का भुगतान करने के लिए धन का अभाव नहीं है।
Blogger Comment
Facebook Comment