.

जहानागंज : भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में एक परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार धनारबांध गांव निवासी संतू व पट्टीदार अच्छे लाल के बीच भूमि विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह इसी के चलते दोनों पक्षों में शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस घटना में एक पक्ष के संतू राम (60), उसकी पत्नी सुमित्रा (51), पुत्र अमरजीत (20), पुत्री रेनू (18), पुत्रवधू सुषमा (30), पत्नी चंद्रशेखर व पौत्र रोहित (12) घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक ने संतू व सुमित्रा की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाबत घायल पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment