आजमगढ़ : जिले के तीन थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में मां-बेटी सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल ग्राम निवासी 75 वर्षीय सुग्गन का कसूर इतना कि उसने विवाहित बेटी के बक्से को तोड़ने से अपने बड़े बेटे को मना कर दिया। नशे में धुत बेटे ने वृद्ध पिता को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की रात हुई। देर रात घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में दीदारगंज थाना क्षेत्र के हड़वा ग्राम निवासी सुरेश यादव (30) पुत्र राजेंद्र प्रसाद को शुक्रवार को दिन में रास्ता विवाद के चलते पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर घायल युवक को देरशाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठुठिया गांव में शुक्रवार की दोपहर भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट में कल्लन यादव (60) व बृजनाथ (65) पुत्रगण पलकू यादव घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कल्लन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि बृजनाथ को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस मामले में कल्लन यादव की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षी बच्चे यादव सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य समाचार के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के देवईत गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद के चलते जेठ-जेठानी द्वारा किए गए हमले में एक पक्ष की निर्मला (40) पत्नी राजेंद्र व उसकी पुत्री सीमा (18) घायल हो गई। घायल मां-बेटे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
Blogger Comment
Facebook Comment