.

दीदारगंज : केंद्र सरकार गरीब विरोधी , सपा सरकार में अराजकता फैली है - सुखदेव राजभर

आजमगढ़.: बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद डा. बलिराम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार जन विरोधी है और उसके राज में चारो तरफ भ्रष्टाचार अराजकता का बोलबाला है। सपा ने सर्व समाज को धोखा दिया है किसानो का सिचाई का पैसा माफ कर पुन: वसूला जा रहा है, बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छला जा रहा है। डा. बलिराम दीदारगंज विधानसभा के पल्‍थी बाजार में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि सपा ने मुसलमानों का 18 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था लेकिन पांच साल सरकार पूरे करने जा रही है और आरक्षण देना तो दूर इस पर कभी चर्चा भी नहीं की। पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि सपा सरकार में चारो तरफ आराजकता का महौल तथा लूट डकैती, छिनैती, हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसी वारदातो की बाढ सी आ गई है। बेरोजगारी चरम पर है। वही केंद्र की भाजपा सरकार को ढाई साल बीत गये पर कोई विकास कार्य नही हुआ। केंद्र सरकार गरीब विरोधी है पूजीपतियो उद्दोगपतियो की हिमायती है। केंद्र एवम प्रदेश सरकारों ने सरकारी कोटे की दूकानो पर मिलने वाला केरोसीन का तेल 3 लीटर से 1 लीटर कर दिया। इनके धोखे का जवाब देने का समय आ गया है। विकास के लिए यूपी में बसपा की सरकार बनानी जरूरी है। कार्यक्रम को जोन कोआअर्डिनेटर करुणा कांत मौर्य, जोन कोआअर्डिनेटर चेतई राम, सत्यप्रकाश चौहान आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर उमेश सिंह एडवोकेट, डा. जियालाल, जावेद फराही, दुबेलाल, आशुतोश त्रिपाठी, अशोक राजभर, शैलेंद्र सिंह, सेचूराम, भारत राजभर, नूरआलम, त्रिलोकी राजभर, बिंद्रेश यादव, सुबास भारती आदि उपस्थित थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment