.

सफल रैली से विपक्षियों के हौसले हुए पस्त - भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय

आजमगढ़। भारतीय  जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने जनपद के आईटीआई मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की परिवर्तन रैली की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यहाँ की जनता, समर्थकों पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शुक्रवार को कहा कि रैली की सफलता से प्रदेश की राजनीति में भविष्य के संकेत दिखने लगे है। रैली में उमड़े जन सैलाब को देख विपक्षियों के हौसले पस्त हो गये है। अब यह साफ हो गया  है कि उत्तर प्रदेश में अगली बहुमत वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनने जा रही है। श्री राय ने बतया कि परिवर्तन रैली इस मायने में बी  महत्वपूर्ण है कि अब तक कोई राजनैतिक दल सिर्फ आजमगढ़ की जनता के समर्थन के बदौलत  आईटीआई के इस मैदान को भरने  का साहस नहीं कर सका था लेकिन सिर्फ आजमगढ़ की बुद्धिजीवी , क्रन्तिकारी जनता के सहयोग से भारतीय  जनता पार्टी ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए विशाल परिवर्तन रैली को सफल बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। जिलाध्यक्ष ने परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों, पार्टी टिकट के दावेदारों और  पत्रकारों के सार्थक सहयोग की सराहना की और जिले की महान जनता के प्रति अबाहर प्रकट किया। भारतीय  जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता ने भी  नगर के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं की परिवर्तन रैली की सफलता हेतु सक्रिय योगदान की प्रशंसा करते हुए नगर की सहयोगी जनता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment