आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जो परिवर्तन के संकेत दिये है वह आने वाले समय में दिखाई देगा। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन जरूरी भी है, क्योकि यहां की सरकारो ने विकास का पहिया ठप कर लोगो को कई तरह की परेशानियों में डाल रखा है। इन्ही परेशानियों को दूर करने के लिए यह परिवर्तन यात्रा शुरू की गई है। उक्त बातें मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेन्द्र नाथ पाडेंय सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए कही। श्रीपाडेंय ने कहा कि 17 नवम्बर को दसो विधान सभाओं का भ्रमण कर परिवर्तन यात्रा आटीआई मैदान मै पहुंचेगी और वहां विशाल जनसभा में परिवर्तित होगी । उन्होंने दावा किया की यह यात्रा ऐतिहासिक यात्रा होगी। परिवर्तन यात्रां को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगें। श्री पाडेंय ने कहा कि पूरे दमखम के साथ लोग जुटेंगे। कुछ पार्टियों ने कई मंडल को शामिल कर आटीआई मैदान में भीड़ जुटाई थी ऐसा काम भाजपा नहीं करती है । मीडिया कर्मियों ने नोट बंद होने पर सवाल किया तो श्री पाडेंय ने कहा कि नोटो का बंद होने से जनता को थोड़ी बहुत दिक्कत हुई लेकिन धीरे धीरे सब कुछ ठीक हो जायेगा। उन्होने यहा तक दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी में जिन लोगो से धन लेकर प्रत्याशी घोषित किया था अब उनसे यही पार्टी कह रही है कि पुरानी नोट ले जाओ नई नोट लाओ। यूपी में मायावती व मुलायम सिंह यादव ने राजनितिक को धंधा बना लिया है। जिसका खामियाजां खुद भी भोग रहे है। सपा में केवल पारिवारिक लूट खसौट चलती है इनकी लूट खसौट का खामियांजा जनता भोग रही है। यूपी में विकास कार्य ठप पड़े है। मंत्री ने कहा की आजमगढ़ में जर्जर सड़को की दशा दयनीय है जगह जगह गढृे हो गये है। वही निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादापुर गांव में दलितों के घर जलाये गये आज तक उन्हे कोई मुआवजा नही दिया गया। बताया की अतिरिक्त ट्रेनो चलाने के लिए के लिए सांसद नीलम सोनकर ने प्रस्ताव दिया है जल्द ही उसपर विचार विमर्श कर कार्रवाई शुरू कर दिया जायेगा। केन्द्र सरकार जनपद के विकास के लिए हमेशा कार्य करती है। हमारी सरकार सबका सम्मान करती है उनको साथ लेकर चलती है, बिना रूपये लिए प्रत्याशियो को टिकट देती है। अंत में केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाडेंय ने कहा कि परिवर्तन यात्रा 17 नवम्बर को पूरे दमखम के साथ दिखेगी। इस दौरान परिवर्तन यात्रा के संयोजक पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान,जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, अखिलेश मिश्र गुडृू, डा.पीयूष सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय ,विजय नरायन राय, बृजेश यादव, गनेश शंकर मिश्र आदि लोग उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment