.

दुर्घटनाओं में युवक की मौत , दो जख्मी

आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र में रविवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य स्थानों पर हुई दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।
रानी की सराय : कोटवा ग्राम के पास रविवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार 25 वर्षीय अनिल पुत्र बीका राजभर घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक अनिल रानी की सराय क्षेत्र के नीबी ग्राम निवासी एक व्यक्ति के यहां वाहन चालक था। दुर्घटना के वक्त वह किसी कार्यवश बाइक से रानी की सराय बाजार गया था। वहां से वापस लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। मृतक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव का निवासी बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दीदारगंज : क्षेत्र के मतलूबपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर बाइक की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार 60 वर्षीय जनार्दन ¨सह घायल हो गए। उपचार हेतु उन्हें जौनपुर जनपद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वृद्ध दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर बाजार के निवासी हैं। दुर्घटना के वक्त वह क्षेत्र के हैदराबाद निवासी चिकित्सक के यहां से दवा लेकर साइकिल द्वारा घर जा रहे थे। चक्रपानपुर : जहानागंज थाना क्षेत्र के अकबेलपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब 3.30 बजे जिला मुख्यालय की ओर जा रही स्कूल बस की चपेट में आ जाने से खरिहानी की ओर जा रहा बाइक सवार मुन्ना ¨बद (25) पुत्र रघुनाथ घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। घायल युवक तरवां थाना क्षेत्र के खजुरा गांव का निवासी बताया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment