आजमगढ़। आखाड़ा बौरहवाबाबा रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के प्रांगण में दिनांक 9 अक्टूबर दिन रविवार से जिला कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता पहलवान दिनांक 13 से 16 अक्टूबर तक गोरखपुर में होने वाली 62वीं उ0प्र0 सीनियर पुरूष फ्री स्टाईल एवं ग्रीको रोमन तथा 19वीं महिलाओं की फ्री स्टाईल कुश्ती चैम्पियनशिप में जनपद का प्रतिभाग करेंगे। भाग लेने के इक्छुक खिलाड़ियों का वजन दिनांक 9 अक्टूबर को सुबह 8बजे से 10बजे तक लिया जायेगा।
पहलवानों की भार श्रेणी निम्न है।
पुरूष फ्री स्टाईल - 57, 61, 65, 70, 74, 86, 97, 125किग्रा0 तक। पुरूष ग्रीको रोमन - 59, 66, 71, 75, 80, 85, 98, 130किग्रा0 तक। महिला फ्री स्टाईल - 48, 53, 58, 60, 63, 69, 75किग्रा0 तक। सबजूनियर बालक फ्री स्टाईल 17वर्ष - 35, 38, 41, 45, 50, 55, 60किग्रा0 तक। जनपद के समस्त आखाड़ों के कुश्ती प्रशिक्षकों से अनुरोध किया गया कि अपने पहलवानों को समय से भेजने का कष्ट करें एवं सभी पहलवान को आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य है।
Blogger Comment
Facebook Comment