.

बैडमिंटन : बालक वर्ग की टीम चैम्पियनशिप पर आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल ने जमाया क़ब्ज़ा

आजमगढ़ : स्थानीय सुखदेव पहलवान  स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में ज़िला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय शमीम अहमद मेमोरियल बैडमिंटन चैम्पियनशिप के तीसरे व अन्तिम दिन देर रात तक खेले गये फ़ाइनल मैचों की विशेष अतिथि डाक्टर स्वस्ति सिंह के सामने आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग के टीम चैम्पियनशिप में उलट फेर करते हुए रोमांचक मुक़ाबले में तपस्या एकेडमी की टीम को 02 -01 से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया,इसी तरह से ओपेन वर्ग में अारिफ और फ़ैज़ की जोड़ी ने पंकज की जोड़ी को तीन सेट के गेम में21 -15 ,18 -21 ,21 -19 से हराकर विजयी होने का गौरव प्राप्त किया!
प्रतियोगिता के समापन की टीमों की अतिविशिष्ठ अतिथि डाक्टर स्वस्ति सिंह ने आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल के बच्चों के खेल से प्रभावित होकर टीम के कोच को बधाई के साथ टीम को प्रमाण पत्र व नक़द पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।अन्त में डाक्टर ने ज़िला बैडमिंटन संघ के सदस्यों व सहयोगियों को इतने बड़े आयोजन को सफलता पूर्वक कराने के लिये बधाई दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment