आज़मगढ़ 04 अक्टूबर 2016-- जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में तहसील मेहनगर में आगामी दशहरा एवं मोहर्रम त्यौहारों को शान्तिपूर्ण एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाए जाने के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उन्होेने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेगा उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने उपस्थित लोगों से कहा कि 18 वर्ष से 25 वर्ष तक के नवयुवकों को समझाना सुनिश्चित करें क्योंकि इनकोें इनके भविष्य के विषय में भी जागरूकता पैदा करें। उनोने कहाकि ज्यादा गड़बड़ियां नवयुवको के द्वारा की जाती है। यदि गड़बड़ियां करेगें तो उनका भविष्य खराब हो जायेगा। उन्होेने कहा कि गड़बड़ियां करने वाले नवयुवकों का न तो पासपोर्ट, न लाइसेन्स और न तो सरकारी नौकरी मिल पायेगी। उन्होने कहा कि यदि त्यौहार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ियां हुई तो किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नही जायेगा चाहे वह कितना बड़ा व्यक्ति क्यों न हो। उन्होने कहा कि कानून से कोई उपर नही है। उन्होने कहा कि जो भी आयोजक है, उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि माहौल बिगड़ने न पाये। उन्होने सभी से अनुरोध किया है कि त्यौहरों को आपसी भाईचारों और खुशी के माहौल के बीच मनाए। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष मेंहनगर को निर्देशित करते हुए कहा कि सतर्क रहिए। कोई भी व्यक्ति कानून से उपर नही है। हमलोगों का उद्देश्य है कि त्यौहार शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो। आपस में मिलकर भाईचारें के साथ त्यौहार को खुशी-खुशी मनाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुन्तल किशोर, सुबाष जायसवाल, वीरेन्द्र आर्य, कमर अहमद आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थें।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment