आज़मगढ़ 04 अक्टूबर 2016-- जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में मेहनगर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होेने 132 शिकायत कर्ताओं से शिकायती पत्र बड़े ही सहजभाव से प्राप्त कर मौके पर 27 शिकायतों का निस्तारण किया, अब शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारी को इस आशय से उपलब्ध कराया कि समय-सीमा के अन्दर शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता के साथ करना सुनिश्चित आरएन । उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होेने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायती पत्रों को आन-लाइन किया जाता है, जिसकी मानीटरिंग स्वंय मुख्यमंत्री जी करते है। उन्होेने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं के शिकायती पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर स्वंय करें, ताकि बार-बार एक ही शिकायत के लिए शिकायत न आये । उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में बिना भेदभाव के निस्तारण करें, यदि शिकायतों के निस्तारण में पक्षपात या भेदभाव की शिकायत मिलेगी तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। विकास खण्ड मेंहनगर के ग्राम जीयापुर के शिकायतकर्ता ओम प्रकाश पाण्डेय द्वारा शिकायत की गई की गांव में सीसी रोड पर मिट्टी पाट कर तथा पंचायत भवन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसका फोटोग्राफ भी ओम प्रकाश पाण्डेय द्वारा दिखाया गया। इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी मेंहनगर को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस मेंहनगर में मुख्य रूप से राजस्व, राशन कार्ड, विद्युत, पंचायत आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग एंव पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय बनाकर राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें। सरकारी सस्तें गल्ले की दुकानों पर राशन न मिलने तथा कार्ड न बनने की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि सत्यापन करायें यदि कोटेदार द्वारा राशन का वितरण नही किया जाता है तो कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड अवश्य बनना चाहिए तथा अपात्रों के नाम सूची से काटना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि एक भी गरीब व्यक्ति का नाम राशन कार्ड बनाने में छूटना नही चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुन्तल किशोर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एसके तिवारी, परियोजना निदेशक एसके पाण्डेय, उप जिलाधिकारी कपिलदेव यादव, तहसीलदार गजानन दूबे, जिला पूर्ति अधिकारी जीएस शुक्ला, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी लालमन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रामकृष्ण वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी तथा पुलिस के अधिकारी उपस्थित थें।
Blogger Comment
Facebook Comment