.

गम्भीरपुर : पुलिस चौकी के v मंदिर में घुसी ट्रक, आधा हिस्सा टूटा, बाल बाल बचे पुलिस कर्मी

आजमगढ़। गम्भीरपुर पुलिस चौकी परिसर के पास मौजूद मंदिर में बीती रात आजमगढ़ से जौनपुर जा रही एक ट्रक घुस गयी जिससे मंदिर का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गम्भीरपुर चौकी के दो सिपाही सूर्यभान सिंह व सलाम सिंह पुलिस चौकी के पास गश्त कर रहे थे कि तभी बीती रात लगभग 1:30 बजे आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रही ट्रक संख्या यूपी 65 सीटी 3378 ट्रक मंदिर से टकरा गयी। इस घटना में दोनों सिपाही बाल-बाल बच गये लेकिन मंदिर का आधा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक का चालक व खलासी फरार हो गये। ट्रक को अभी नही हटाया गया क्योंकि मंदिर के छत का हिस्सा ट्रक पर ही रुक है और ट्रक के हटते ही मंदिर की छत गिर जायेगी। पुलिस ने घटना के बाद ट्रक की तलाशी ली तो उसमें गाड़ी का कागज मिला जिससे पता चला ट्रक मालिक उमा शंकर यादव पुत्र स्व0 रामनयन यादव है जो जिला वाराणसी थाना चैबेपुर ग्राम शुगुलपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने ट्रक मालिक को इसकी सूचना दे दी है। लोगों का कहना है कि ट्रक मालिक टूटे हुए मंदिर का पुनः निर्माण करा दे  ठीक है ।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment