सगड़ी : आजमगढ़ : सगड़ी तहसील परिसर में बुधवार को दिव्यांगों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए रणनीति बनाई। तहसील में दिव्यांग जन सेवा समिति के तत्वधान में जोरदार प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। जिसमें अपनी मुख्य बिंदु पर शासन से मांग की गयी। दिव्यांगों की मांग थी कि उन्हें दो हजार मासिक पेंशन, दिव्यांगों को पात्रता सूची से जोड़ने, दिव्यांगों को कोर्ट कचहरी से छुटकारा दिया जाय, दिव्यांगों को योग्यता अनुसार नौकरी, 12वी पास दिव्यांगों को लैपटाप, व स्वचालित रिक्शा दिया जाय। दिव्यांग जन की मांग पर उपजिलाधिकारी अभय मिश्र ने कहा आपकी मांगों को शासन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे । दिव्यांगों ने जिले व प्रदेश में धरने की रणनीति बनाई। जिसमें मुख्य रूप से राम विनय, जितेंद्र, वीरेंद्र, अखिलेश, कृपाशंकर, गुड्डू, रीना, किस्मती, शीला, राकेश, निर्मला आदि लोगों ने तहसील पर जमकर प्रदर्शन किया।
Blogger Comment
Facebook Comment