आजमगढ़। सपा प्रमुख सांसद मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र के धरवारा से महाप्रधान चन्द्र किरण सिंह के नेतृत्व में सोमवार को लोहिया ग्राम टाड़ी में नहर पर मिनी पुल तथा पीजीआई मार्ग पर अवस्थित ग्राम सभा सलेहपुर , निजामुद्दीनपुर, रसूलपुर आदि में सड़कों को पिच कराने आदि तीन सूत्रीय माँगों को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सांसद मुलायम सिंह यादव को सम्बोधित तीन सूत्रीय माँगों का ज्ञापन भी सौंपा। महाप्रधान चन्द्र किरण सिंह ने बताया कि पीजीआई मुख्य मार्ग से परमजोत धाम टाड़ी तक पिच मार्ग खराब हो गया है। जिससे आम लोगों को आने जाने में व्यापक असुविधा होती है। साथ ही शारदा सहायक खण्ड 32 पर मिनी पुल बनने आस-पास के गाँवों में लोगों की पहुंच आसान हो जायेगी। उन्होंने बताया कि सलेहपुर, टाड़ी, निजामुद्दीन एवं रसूलपुर में सीसी रोड का अभाव है। उन्होंने कहा कि समाज वादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का यह संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है और विकास के अभाव में यहाँ के लोग आवागमन की बेहतर व्यवस्था के लिए तरस रहे है। इस मौके पर संत लाल, शिव प्रकाश, रामवृक्ष, दुखलू, सुमित्रा, शान्ति देवी, नरजू, सुग्रीव, शिवचन्द, रमावती, तारा, पुष्पादेवी, रेधई राम, मुनाली, सावित्री फूलमती, आरती देवी, मेवाती, जीवन राम, फूलमती, शंकर, फूलझारी, गुलाब, उषा देवी, श्रीराम राजभर , राजा राजभर , तेज बहादुर सिंह, राम जन्म सिंह, निर्मला आदि दर्जनों स्त्री-पुरूष ग्रामीण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने बभी ग्रामीणों की माँगों को पूरा कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को भी पत्र लिखा है।
Blogger Comment
Facebook Comment