आजमगढ़। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जनपद में एक और तहसील बनाने के लिए प्रस्तवा मांगा है। प्रस्ताव सीधे शासन को दिया जायेगा। आखिरकर चुनावी बेला में प्रदेश सरकार ने सगड़ी तहसील को विभाजित करके परशुरामपुर में नई तहसील की स्थापना के सबंध में नए सिरे से प्रस्तवा जिला प्रशासन से मांगा गया है। पूर्व में तहसील विभाजन संबधित प्रस्ताव बसपा की सरकार काल में शासन को प्रेसित हुआ था। जिससे क्षेत्र के लोगो को आशा जगी थी कि परशुरामपुर तहसील जल्दी ही अस्तित्व में आ जायेगी। लेकिन उक्त प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। इधर तहसील स्थापना की मांग को लेकर लगातार अभियान चलाने वाले जयप्रकाश लाल अधिवक्ता जिला मुख्यालय पर कई बार धरना प्रदर्शन देकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट नई तहसील की स्थापना की तरफ कराया। इतनी ही नही श्रीलाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर परशुरामपुर तहसील बनाओं संघर्ष समिति गठित करके पूरे क्षेत्र में हस्ताक्क्षर अभियान चलाया। साथ ही हस्ताक्क्षर युक्त एक ज्ञापन मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रस्तुत भी किया गया। यही नही बीते माह मुख्य सचिव आलोक रंजन जब जनपद में आये थे विकास समीक्षा लेने तो उसी दौरान श्रीलाल ने एक ज्ञापन उन्हे भी सौपा, परशुरामपुर को नई तहसील बनाने के लिए । शासन ने जनभावनाओं को देखते हुए सगड़ी तहसील को विभाजित करके परशुरामपुर में नई तहसील की स्थापना के सम्बंध में जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांग करके कार्रवाई शुरू कर दिया है । बता दे कि जनपद की सबसे बड़ी तहसील सगड़ी तहसील है। इस सबंध में पूछे जाने पर रजिस्ट्रार कानूनगो अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नई तहसील परशुरामपुर के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अभी सगड़ी तहसील से विभाजन में पहले संशोधन का कार्य चल रहा है जैसे ही प्रक्रिया पूरी हो जायेगी तो प्रशासन को सौप दिया जायेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment