.

आइजी जोन ने ग्रामीणों से किया अपील,मिलजुल कर मनाये पर्व

आजमग़ढ़/फरिहा: आगामी त्योहारों को देखते हुये सोमवार को आईजी जोन वाराणसी एसके भगत ने जनपद के अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भृमण किया। आईजी जोन वाराणसी एसके भगत ने सबसे पहले निजामाबाद थाना क्षेत्र में देर शाम को एसपी कुंतल किशोर, जिलाधिकारी सुहास एलवाई सहित दर्जनों गाड़ियों का काफिला ले कर क्षेत्र में निकले । इस दौरान आइजी जोन फरिहा चौक पर रुक कर स्थानीय लोगों से क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की वही प्रशासन की फौज देख लोगों के मन में आये भय को दूर करने के लिए आईजी ने अपने आने का कारण बताते हुये कहा कि कोई बात नहीं है बस जिले पर आने के कारण क्षेत्र का भ्रमण करने निकल पड़ा था , जिससे लोगों के मन में बैठा डर दूर हुआ और ग्रामीणो ने उत्साहित हो उन्हें क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान आइजी एसके भगत ने स्थानीय लोगो से अपील किया कि अगामी पर्वो को मिलजुल कर मनाये। कही कोई दिक्कत हो तो स्थानीय पुलिस की मदद ले। ग्रामीणों ने आइजी जोन को आश्वासन भी दिया । साथ में जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने भी ग्रामीणों से अपील किया कि अगामी बड़े पर्व आ रहे है शांति पूर्ण तरीके से पर्व को मनाये। इस दौरान आइजी का काफिला सरायमीर थाने की तरफ निकल पड़ा। इस दौरान डीआईजी धर्मवीर सिंह,एसपी कुंतल किशोर,एसपी टैफिक हफिजुरमान,थानाध्यक्ष राजेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment