.

त्यौहारों के मद्दे नजर कानून व्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर-आईजी जोन

आजमगढ़। पुलिस लाइन परिसर के सभागार में जिले के कानून व्यवस्था के हालातों का जायजा लेने के उपरांत आईजीजोन वाराणसी एस के भगत ने कहा कि जिले सहित पूरे जोन में त्यौहारों के मद्दे नजर कानून व्यवस्था पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि इस वार विजयदशमी पर्व में अगले दिन मुहर्रम का पर्व भी है ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसी संदर्भ में सोमवार की देर शाम कानून व्यावस्था की समीक्षा बैठक बुलाई गई है। ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए। एक प्रश्न के जबाब में उन्होंने कहा कि भारत पाक सीमा पर तनाव को देखते हुए जिलों में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पूरे जिले में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment