शाहगढ : आजमगढ़ : मुबारकपुर नगर पालिका बोर्ड की सोमवार को होने वाली बैठक अध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण स्थगित हो गई। इससे आक्रोशित सभासदों ने जमकर हंगामा किया और नगर पालिका गेट सामने नारेबाजी की। सभासदों का आरोप है कि सभासदों का सामना करने से अध्यक्ष कतरा रहे हैं। नगर पालिका में चल रही मनमानी व अनियमितता का मामला उठाया जाना था जिसे लेकर सभासद एक मत थे। सूचना मिलते ही अध्यक्ष बैठक से नदारद रहे। पालिका प्रशासन द्वारा सभासदों को बैठक के लिए 3 अक्टूबर को 2 बजे अपराह्न बुलाया गया था। निर्धारित समय पर सभासद बैठक में उपस्थित रहे। 2.45 बजे तक अध्यक्ष का इंतजार होता रहा लेकिन उनके न आने से सभासद आक्रोशित हो गए। नारेबाजी कर यह कहते हुए चलते बने कि हम जन प्रतिनिधि हैं न कि चेयरमैन के खास। अधिशासी अधिकारी कृष्णमुरारी ने बताया कि अध्यक्ष के हम अधीन हैं। वह जब आएंगे तभी बैठक हो पाएगी। न तो हमें बैठक शुरू कराने का अधिकार है और न ही समाप्त करने का। वही सभासद नजिर अंसारी ने कहा कि कस्बे का बजट अमिलों को दिया जा रहा है। राशन कार्ड में धांधली का आरोप लगाया, साथ बताया कि निवास प्रमाण पत्र भी नही बना रहे है ऐसी मनमानी हम सभासदगण ऐसा नही होने देगें क्षेत्रिय जनता के साथ अन्याय नही होने देगें यह लड़ाई जारी रहेगा। विरोध.प्रदर्शन करने वाले सभासदों में सुलेमान अंसारी, अरशद जमाल अंसारी, पटू साहनी, शहनवाज, अब्दुल हनी, सेराज अहमद, मो. सिद्दीक, मंसूर अहमद, इम्तेयाज हुसैन, अहले हसन हाजी, अजीजुर्रहमान, इरफान अहमद और अबुल फैज थे। इस दौरान सभासदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे नही मानी गई तो आगे का परिणाम नपा को भुगतना होगा।
Blogger Comment
Facebook Comment