.

सुरक्षा, सम्मान अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष करने वाली महिलाओं को हुआ सम्मान

सगड़ी : आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री रामान्नद सरस्वती पुस्तकालय जाेकहरा में आक्सफैम इंडिया के सहयोग से बुधवार काे सुरक्षा, सम्मान, समान अधिकार व न्याय के लिए समाज के परम्परागत ढर्रे काे चुनाैती देते हुए हिंसा सहने से इंकार करने वाली व न्याय मांगने वाली महिलाओं सहित कुल पैंतीस महिलाओं का सम्मान जाने माने साहित्यकार व पूर्व कुलपति वर्धा व पूर्व आईजी विभूति नरायन राय ने प्रतीक चिन्ह देकर किया । इस माैके पर महिलाओं काे संबाेधित करते हुए साहित्यकार भारत भारद्वाज ने कहा कि जब तक हमारी बेटियों, बहनों काे सम्मान, सुरक्षा, समता व समानता का दर्जा नहीं देंगे हम स्वस्थ व विकासशील समाज की स्थापना नहीं कर पाएंगें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सरकार द्वारा सशक्तिकरण याेजना, हाैसला, स्वास्थ्य, पाेषण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाआे जैसी याेजनाएं चलाई जा रही है । उन्होंने ने कहा कि इन याेजनाआें का लाभ उठाते हुए बहन, बेटियों काे समान दर्जा दिला सकते है। आबादी का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा युवाओं का है। युवा अगर ठान ले कि वह भी महिलाओं व लड़कियों काे सम्मान व सुरक्षा देंगे ताे वह दिन दूर नहीं जब बेटियां भी राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण याेगदान दर्ज करा सकेंगी। उन्होंने कहा कि नारी काे समाज में सम्मान मिलना चाहिए जाे नहीं मिल रहा है। हमें इस खाईयाें काे पाटने की जरूरत है। पूर्व कुलपति वर्धा विभूति नरायन राय ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही राष्ट्र का सशक्तिकरण है। महिलाओं के विकास से राष्ट्र का विकास संभव हाेगा। उन्होंने कहा कि हमारी ग्रामीण सेक्स रेसियाे 1000 पुरूष में 1026 महिलाओं का है। जबकि 06 वर्ष के बच्चों में यह आंकड़ा 919 लड़कियों का है। हमारी 100 से ज्यादा बच्चियां गायब है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ का ग्रामीण साक्षरता दर जाे 70.33 है । जिसमें लड़काें का साक्षरता दर 80 प्रतिशत से ऊपर है। जबकि लड़कियों की साक्षरता दर महज 60.70 प्रतिशत है। जिसमें भी करीब 20 प्रतिशत अंकों का फर्क दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा अहम मुद्दा है। जहां घर के अंदर व बाहर अनेक प्रकार की प्रताड़ना से हमारी बच्चियों व महिलाओं काे जूझना पड़ रहा है। इस दाैरान सब इंस्पेक्टर नगीना राय, बंदना द्विवेदी, डाक्टर अल्का सिंह, विभा राय, लक्ष्मी देवी, आंधी देवी, ललिता कुमारी, नासरीन बेगम, नीलम भारती, उषा गाैड़, लीलावती देवी, प्रतिमा कुमारी, सुरैया आंजुम, नीलम यादव, सरिता देवी आदि लोगो को सम्मानित किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment