गंभीरपुर : जालसाजों ने एटीएम से निकाले रूपयेआजमगढ़ : साइबर अपराधियों ने एक बैंक खाताधारक के एटीएम से दो बार में इक्कीस हजार रूपये निकाल लिये। इस मामले में सम्बन्धित खाताधारक की ओर से गंभीरपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां निवासी परवेज पुत्र असलम का आरोप है कि आरोपी उनके एटीएम से एक बार एक हजार और दूसरी बार बीस हजार रूपये निकाल लिया। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे इस बात की जानकारी हुई। यह रूपये गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित यूबीआई के एटीएम से निकाले गये हैं। पुलिस छानबीन में जुट गयी है। मेहनगर : किशोरी व एक मासूम लापता, पुलिस तलाश में जुटीआजमगढ़ : मेहनगर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग गांव से एक किशोरी व एक मासूम लापता हो गयी। इस संबंध में दोनों के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामला पंजीकृत कर मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीया पुत्री बिना बताये कहीं चली गयी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कही पता नहीं चला तो किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वही मेंहनगर थाना क्षेत्र के नागमलपुर गांव निवासी एक महिला की 7 वर्षीया पुत्री खेलते समय अचानक गायब हो गयी। महिला ने मासूम की काफी तलाश की लेकिन उसका कही पता नहीं चला। महिला ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। महराजगंज : फेंका मिला नवजात का शवआजमगढ़ : महराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक नवजात का शव फेंका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव में रोड के किनारे फेंका गया एक नवजात का शव मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने लोकलाज के भय से अपनी अवैध संतान को इस तरह से फेंक दिया। इस मामले में गांव के फौजदार पुत्र चन्द्रिका यादव की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
तमंचा-कारतूस के साथ एक गिरफ्तारआजमगढ़ : मुबारकपुर थाने की पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाने की पुलिस ने बम्हौर गांव के पास दिनेश राम पुत्र राजेन्द्र प्रसाद को एक तमंचा व एक कारतूस गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति इसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव का निवासी है।
दो स्थानों से बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज आजमगढ़ : जनपद के दो अलग - अलग थाना क्षेत्रों से चोरों ने बाइक उड़ा दी। इस सम्बन्ध में पीड़ितों ने सम्बंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मामलों में पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी मोहम्मद अंसार पुत्र मजीद अपनी बाइक से किसी कार्य से सिधारी थाना क्षेत्र के हाइडिल चौराहे आया था जहाँ वह अपनी बाइक खड़ी किया था। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। दूसरी घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मिल्कीपुर गांव निवासी सुनील पुत्र जगरनाथ मौर्य की बाइक अज्ञात चोरों ने उड़ा दी। इन दोनों मामलों में पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल अभी तक पुलिस चोरो का कोई सुराग नहीं लगा पायी है।
Blogger Comment
Facebook Comment