.

भाजपा युवा मोर्चा ने चीन निर्मित सामानों का पुतला फूंक कर किया बहिस्कार

आजमगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर मार्टिनगंज तहसील पर भाजयुमो नेता राघवेंद्र सिंह बन्टी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामनो का पुतला जलाकर लोगो से इस दीपावली पर ही नही बल्कि हमेशा के लिए चाइनीज सामानो का बहिष्कार करने का आह्वाहन किया।
भाजयुमो नेता राघवेन्द्र सिंह बंटी ने कहा की चाइनीज सामानों की वजह से हर साल गरीब व्यापारियों व देश में गरीब तबकों द्वारा बनाये जाने वाले मिटटी के दिये व अन्य सामनो के कारीगरों को नुकसान उठाना पड़ता है और चाइना भारत में व्यापार करके कमाता है फिर पाकिस्तान को भारत पर हमले करने को आतंकवादी भेजने का पैसा भेजता है। यह वह देश है जो हमसे कमाकर हमारे ही बार्डर पर कब्ज़ा करने की कोशिश  करता रहता है। इसी लिए हमे चाइनीज सामानो का हमेशा बहिस्कार करना चाहिये तथा इस दीपावली देशी दीये जलाकर दीपावली मनानी चाहिए। जब चीन का भारत में व्यापार बंद हो जायेगा तभी वह होश में आएगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर हर ब्लॉक पर चाइनीज सामानो का बहिस्कार करके भाजयुमो कार्यकर्ता लोगो से देशी दीप जलाकर दीपावली मानाने का आह्वाहन कर रहे है। इसी क्रम में आज मार्टिनगंज में यह कार्यक्रम किया गया है। तथा हाथो में तख्तियां लेकर लोगो को जागरूक भी किया गया है।
इस मौके पर राघवेन्द्र प्रताप सिहं (बन्टी) रितिक सिंह ,शुभम सिंह ,दिव्यान्शूं सिंह ,अंकुर सिंह ,दुर्गा सिंह ,संदीप सिंह ,अंकुर पाण्डे,अमन सिंह ,भावेश मिश्रा ,अभीष ,शुभम राय,शैलेन्द्र यादव,पंकज,अकाश राजभर,किशन व दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment