.

देवगांव : युवक की गांगी नदी मे नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु

लालगंज/आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मरहती गांव में अपने बहनोई कासिम पुत्र मुख्तार के घर आये युवक की गांगी नदी मे नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गयी। काफी तलाश के बाद उसके शव को बरामद किया जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी ज़िले के चैबेपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सोबराती (19) पुत्र मोहम्मद गफूर विगत 13 सितंबर को मरहती गांव अपने बहनोई कासिम पुत्र रियाजुद्दीन के घर आया था। गुरूवार को अपराह्न करीब 1 बजे वह अपने साथियों के साथ नहाने गया था कि गांव से दक्षिणी छोर पर स्थित पुल से वह नदी मे छलांग लगाया और डूबने लगा। पुल के दूसरे छोर तक उसे उपर नीचे होते देख साथियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया किन्तु वह उन्हें भी लेकर डूबने की स्थिति में आ गया। जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसे छोड़ दिया और वह पानी मे समा गया। साथियों ने पुनः ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कही पता नहीं चला। ग्रामीणों ने भी काफी तलाश किया जब उसका कही पता नहीं चला तो शाम करीब 5 बजे पुलिस ने दो गोताखोर बुलवाये और वह भी असफल रहे। अंत मे करिया गोपालपुर निवासी योगेंद्र चैहान पुत्र लल्लन तथा जगदीश प्रजापति पुत्र नंदू ने घण्टे भर प्रयास करके उसे सायं साढे 5 बजे के करीब नदी के दूसरे छोर पर तलहटी के पास उसके शव को बरामद कर लिया। युवक के शरीर पर काफी चोट के निशान होने से कयास लगाया जारहा था कि कूदने के दौरान उसे गंभीर चोट लगी थी जिससे वह घायलावस्था मे तैरने मे असमर्थ हो गया तथा डूब गया। मृतक के बहन के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल था। सीओ एसपी तोमर भी मौके पर पहुंचे तथा शव प्राप्ति के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुट गए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment