सगड़ी : आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महावतगढ़ गांव में एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सोहित पुत्र रुपधारी गिरप्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब , 100 पाउच और शराब बनाने की सामग्री बरामद किया है ।
Blogger Comment
Facebook Comment