.

मुबारकपुर: नमाज़ पढ़ लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत, मातम में बदली ईद की खुशियां

मुबारकपुर / आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर क़स्बे के इंडियन गैस एजेंसी के समीप मंगलवार की प्रातः 8 बजे ईदुल अज़हा की नमाज़ पढ़कर साईकिल से वापस घर लौट रहे 40 वर्षीय युवक की मोटर साईकिल की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गयी । सूचना मिलने पर मौके पर पहंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मुबारकपुर क़स्बे के मोहल्ला पूरा दीवान निवासी पांच बच्चों के पिता क़मरुज़्ज़मा उर्फ वीरू 40 पुत्र मो यूसुफ सामानी मंगलवार की प्रातः 8 बजे अलजामे अतुल अशरफिया अरबी यूनिवर्सिटी मुबारकपुर में ईदुल अज़हा की नमाज़ पढ़कर साइकिल से घर को जारहे थे कि रोडवेज़ से आगे इंडीयन गैस एजेंसी के पास तेज़ गति से आरही मोटर साईकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीँ टक्कर मारने के बाद बाइक सवार गाडी छोड़ कर भाग निकला।  चटाई और बच्चों के कपडे वगैरह बेच कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। आज सुबह साढ़े सात बजे के क़रीब अशरफिया की अज़ीज़ुल मस्जिद से ईद की नमाज़ पढ़कर साइकिल से अपना सामान लेकर अली नगर ईद गाह जा रहे थे कि गैस एजेंसी के पास एक हीरो होंडा स्पलेंडर  ने उन्हें ज़बरदस्त टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना के बाद मोटर साइकिल सवार अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया । सूचना पाकर उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह व सिपाही मो सलीम खान मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया । वहीं पिता की वापसी इंतज़ार करने वाले बच्चों को जब पिता की मौत की खबर लगी तो उनकी ईद की ख़ुशी मातम में बदल गयी, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment