.

तरवां: तमंचे के बल पर व्यापारी से लूटा 65 हजार,थाने में दी तहरीर

वाराणसी से आया था तगादा करने के लिए
बोंगरिया/आजमगढ़:  तरवां थाना क्षेत्र के जुआ बाजार के पास सोमवार की दोपहर में एक वाराणसी का प्रतिष्ठित व्यापारी तरवां में माल सप्लाई करने के साथ वसूली करने को आया  था जहाँ उसके साथ लूट की घटना हो गयी । बताते हैं की जैसे ही वह जुंआ  बाजार के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आये एक बाइक पर तीन बदमाशों ने तमंचा निकाल कर व्यापारी को सटा दिया। वह व्यापारी के पास मौजूद 65 हजार रूपये लेकर फरार हो गया। इस दौरान पीड़ित ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गये। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तरंवा थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू कर दिया पर अभी कोई भी हाथ नहीं लगा । जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के कैंट थाना क्षेत्र के नई पीयरी निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी अरूण श्रीवास्तव पुत्र उदय प्रताप सोमवार को अपनी बाइक से ही वाराणसी से तरंवा आये थे माल लेकर व वसूली कर रहे थे । विभिन्न  दुकानो पर से वसूली करने के बाद वह बाइक से वाराणसी के लिए जा रहे थे कि जैसे ही वह जुआं मोड़(रासेपुर-ऊचुहवां) के पास पहुंचे थे कि पीछे से आये एक बाइक पर तीन बदमाशों ने व्यापारी अरूण की बाइक रोक कर उसे तमंचा सटा दिया और अरूण के पास मौजद 65 हजार रूपसे बदमाशों ने निकाल लिया। इस दौरान व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी तो व्यापारी शांत हो गया। और बदमाश रूपये लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने इसकी सूचना तरवां थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। इस सबंध में पूछे जाने पर तरंवा थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित से तहरीर मिल गई है। अभियुक्तों गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार विभिन्न  क्षेत्रों में दबिश  दे रही है जल्द ही अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में होगें। 



Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment