.

अब 06 अक्टूबर को आएंगे मुलायम और वह आईटीआई मैदान में चुनावी शंखनाद करेंगे

आजमगढ़ : सपा मुखिया व आजमगढ़ के सांसद मुलायम सिंह यादव 7 अक्टूबर की जगह अब 6 अक्टूबर को आएंगे और वह आईटीआई मैदान में चुनावी शंखनाद करेंगे। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सत्येंद्र उपाध्याय ने सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव से साथ सोमवार को प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया की 07 अक्टूबर को जुमा का दिन पड़ने के कारण यह फैसला लिया गया है की नेता जी मुलायम सिंह यादव अब 06 ऑक्टूबर को आजमगढ़ से अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। संभावना यह भी जताई गयी की यह जनसभा उसी आईटीआई मैदान पर ही होगी जिसे नेता जी अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं। गौरतलब है की अभी हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती ने आईटीआई मैदान में भारी भीड़ एकत्र कर सपा मुखिया को चुनौती दी है की यह मैदान मुलायम सिंह के लिए बहुत बड़ा हो जाता है और मेरे लिए छोटा हो गया । उम्मीद की जा रही है की अगर सपा ने आईटीआई मैदान को जनसभा के लिए फाइनल कर लिया तो फिर उनका प्रयास मायावती को मुहतोड़ जवाब देने का जरूर रहेगा।  

सपा कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सत्येंद्र उपाध्याय कहा कि अगर प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास का कार्य हुआ है तो वह समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ है। जिसमे आजमगढ़ को विशेष महत्व दिया गया है और नेता जी मुलायम सिंह यादव कन्नौज व मैनपुरी से भी ज्यादा स्नेह आजमगढ़ से करते हैं। सपा मुखिया ने आजमगढ़ में विकास की गंगा बहा दी है और नेता जी अक्सर यही पूछते है की आजमगढ़ में कोई दिक्कत तो नहीं है। नेने ता जी ने आजमगढ़ के लिए खजाना खोल दिया है। उन्होंने कहा कि जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। अगली सरकार बनाने के लिए जन-जन का सहयोग चाहिए। उन्होंने दावा कि लोगों का समाजवादी पार्टी को जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। जनता विकास के नाम पर समाजवादी पार्टी को वोट देगी और प्रदेश में अगली सरकार सपा की ही बनेगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment