.

फूलपुर : विधिवत पूजा अर्चन के बाद गाजे-बाजे के साथ हुआ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन

अम्बारी : आजमगढ़ : फूलपुर कस्बे में तीन स्थानो पर स्थापित गणेश जी की प्रतिमाओ का विर्सजन सोमवार को विधिवत पूजा अर्चन के बाद गाजे-बाजे के साथ पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम स्थित तमसा - मजुंषा नदी में किया। इस दौरान युवा डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। युवा रास्ते भर अबीर और गुलाब के फूल उडाकर खुशिया मनाते रहे । इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूरा नगर गूूंज उठा। फूलपुर नगर में श्रीराम जानकी मंदिर के सामने जय मां शारदा क्लब और मंगल बाजार, शनीचर बाजार में स्थापित गणेश प्रतिमाओ को क्लब के सदस्य टैक्टर पर लाद कर पूरे नगर का भ्रमण कराते हुए माहुल मोड पहुचे जहां दर्शन करने वालो की भीड उमड पडी। इस दौरान सडक के दोनो पटरियों पर लोग गणेश जी के दर्शन के लिए खडे थे। मूर्ति के साथ युवा थिरकते हुए चल रहे थे। विर्सजन के दौरन पूरे नगर में उमंग का माहौल था। सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के साथ कोतवाल अनिलचन्द्र तिवारी एंव अन्य पुलिस सब इंसपेक्टर चल रहे थें। जुलुस शनीचर बाजार, शंकर तिराहा, मंगलबाजार, रोडवेज होते हुए माहुल मोड पहुचां, वहां थोडी रूकने के बाद जूलुस रीवां सुल्तानपुर रोड होते हुए पौराणिक स्थल दुर्बासा स्थित पवित्र तमसा-मजुषा नदी तट पर पहुंचा जहा तीनो प्रतिमाओ का विधि विधान के साथ विर्सजन किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा दुर्वासा धाम गूंज उठा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment