.

किशोर न्याय बोर्ड के अंतर्गत बालको की देख रेख के लिए हो रहा चयन , आपत्ति/सुझाव आमन्त्रित

आजमगढ़: जिला प्रोबेशन अधिकारी विपिन सोनकर ने बताया कि किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2000 के अधीन मा0 कि0 न्या0 समिति उ0प्र0 के द्वारा आयोजित साक्षात्कार के माध्यम से बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के चयनित अध्यक्ष/सदस्यों के सम्बन्ध में जनमानस के विचार/आपत्ति/सुझाव प्राप्त कर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिया गया है। जिसके क्रम में 2016 किशोर न्याय बोर्ड के चयनित एवं प्रतिक्षारत अध्यक्ष/सदस्यों की सूची उपलब्ध है। सदस्य नामित किये गये है। तथा उन्होने बताया कि उपरोक्त चयनित एवं प्रतिक्षारत अध्यक्ष/सदस्यों के सम्बन्ध में यदि किसी को अपने विचार/आपत्ति/सुझाव देना हो तो 20 सितम्बर तक लिखित रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।  
मिली सूचना के आधार पर 2016 किशोर न्याय बोर्ड के चयनित एवं प्रतिक्षारत अध्यक्ष/सदस्यों की सूची में श्रीमती सुशीला राय पत्नी स्व0 दिनेश चन्द्र राय, पता- मोहल्ला-अराजीबाग, मं0नं0-108, थाना-कोतवाली, आजमगढ़, श्री राजमणि यादव पुत्र श्री राम नपन यादव, पता- 21/348, बागेश्वर नगर, सिविल लाइन रोडवेज, थाना- कोतवाली, आजमगढ़ तथा चयनित प्रतिक्षा सूची में सुरभिलता सिंह पत्नी श्री मनोज कुमार सिंह, पता- ग्राम व पोस्ट- रौनापार, थाना-रौनापार, आजमगढ़, डाॅ0 श्रीनाथ सहाय पुत्र श्री कृपा शंकर सिन्हा, पता-हरिऔध नगर कालोनी, थाना- कोतवाली, आजमगढ़ को सदस्य नामित किये गये है। इसी प्रकार 2016 बाल कल्याण समिति के चयनित एवं प्रतीक्षारत अध्यक्ष/सदस्यों की सूची में विद्यावती यादव पत्नी श्री जयप्रकाश यादव, पता- 19/236, नई कालोनी, थाना- कोतवाली, आजमगढ़ को अध्यक्ष नामित किया गया है। तथा आमिर जमाल खां पुत्र न्याज अहमद खां, पता- 103, दलसिंगार, थाना-कोतवाली, आजमगढ़, भवेश मिश्र पुत्र विष्णुदत्त मिश्र, पता- 922, शान्ति पथ, आजमगढ़, डाॅ0 अतुल कुमार वर्मा पुत्र स्व0 डाॅ0 हरिश्चन्द्र वर्मा, पता- रैदोपरु कालोनी, चाॅदमारी रोड, पुलिस क्वार्टर के समाने, थाना-कोतवाली, आजमगढ़, फिरदोस जहां पुत्र फैजान अहमद, पता- मं0नं0-50, बाजबहादुर सदर, थाना-कोतवाली, आजमगढ़ को सदस्य नामित किये गये है। तथा चयनित प्रतिक्षा सूची में राम प्यारे सिंह पुत्र राम रूचि सिंह, पता- ग्राम-रामनगर, पो0-सिधौना, आजमगढ़, प्रदीप कुमार पुत्र श्री कपिल देव, पता- ग्राम- गजैपुर, पो0-खुटिया, आजमगढ़, श्रीमती किरन राय पत्नी स्व0 योगेश राय, पता- ग्राम-गड़ौरा मझौरा, पो0- चकलाल चन्द, थाना-जीयनपुर, आजमगढ़ को सदस्य नामित किये गये है।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment