.

कांग्रेस ने उठाया सर्वे कर्मियों की पिटाई का मामला , कहा यही है गुंडाराज

आजमगढ़: प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए पूर्व एमएलसी व आजमगढ़ मण्डल प्रभारी मणिशंकर पाण्डेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में हर तरफ गुण्डा राज कायम है। इसका जीता जागता उदाहरण रविवार को सठियांव बाजार के पास देखने को मिला। जब किसान यात्रा में शामिल दो युवक जो किसानों से उनकी प्रतिक्रिया ले रहे थे। कतिपय दबंगों द्वारा उनकी जमकर पिटाई की गयी। घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी में आक्रोश है। पार्टी द्वारा इस मामले में तहरीर मुबारकपुर थाने में दे दी गयी है।
मणिशंकर पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रविवार को राहुल गांधी के किसान यात्रा के दौरान सठियांव होते हुए मऊ की तरफ गुजर रही थी। इस दौरान यात्रा में शामिल दो युवक बिजली की माफी और कर्ज माफी को लेकर किसानों से प्रतिक्रिया ले रहे थे कि तभी एक गाड़ी पर सवार लगभग चार-पांच युवक उतरे और इनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वह इस इलाके से चले जाने की बात कह रहे थे। डरे सहमे दोनों यवको ने इलाका छोड़ने की हामी भरी तब जाकर वह लोग उसे धमकी देते हुए छोड़े की दोबारा नजर आये तो अंजाम बुरा होगा। इस सम्बन्ध में अज्ञात के खिलाफ मुबारपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वही पूर्व सांसद संतोष सिंह ने कहा कि वह कौन लोग है जिनको चिन्ता हो रही है कि हमारी जमीन खिसक रही है जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि क्या कोई राजनैतिक दल अपनी विचार धारा को रखने नही निकलेगा। यह एक सुनियोजित प्लान है, घबराहट में आकर लोग ऐसा कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस 10 दिनों के अंदर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी चुप नही बैठेगी और सड़को पर उतर कर आंदोलन करेगी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment