आजमगढ़: जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दुर्घटनाओ में छात्रा समेत 02 की मौत हो गयी। अतरौलिया :करंट की चपेट में आकर युवक की मौत मिली जानकारी के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के हैदरपुर गंगापुर गांव निवासी एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गयी। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटनाक्रम में विनीत श्रीवास्तव (20) पुत्र सुबाष श्रीवास्तव रविवार की रात में पशुओ को चारा देने जा रहा था कि रास्ते में विद्युत मोटर का तार नीचे खुला पड़ा हुआ था बताया गया कि विनीत तार के सम्पर्क में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दुखद है की विनीत की शादी दिसम्बर माह में होनी तय थी और यह हादसा हो गया ।
जीयनपुर: ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्रा की मौत जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ चौक के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस सूत्रो के अनुसार आजमगढ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सरगहा सागर गांव निवासिनी 17 वर्षीया नीलम पुत्री श्यामचरन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को वह कालेज से साइकिल से घर वापस आ रही थी कि रामगढ़ चैराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोडकर फरार हो गया।
Blogger Comment
Facebook Comment