.

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज़ हत्या का आरोप

आजमगढ :: नगर के कोतवाली क्षेत्र के कोल बाजबहादुर मुहल्ले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में झुलसने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीँ मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले में मृतक का पति अपने पुत्र को लेकर फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मऊ जिले के दक्षिण टोला थाने के रैनी गांव निवासी सुबाष राय की पुत्री संध्या राय की शादी वर्ष 2003 में नगर कोतवाली के कोलबाजबहादुर मुहल्ला निवासी संजय राय से हुई थी। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से उसकी मौत होना बताया जा रहा है । वहीँ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहा था। जिसके चलते आये दिन उसके साथ पति जम कर मारपीट करता था ।  उसने आरोप लगाया की इसी कारण से उनकी बेटी की पिटाई करने के बाद जला कर मार दिया गया है । पिता ने अपनी तहरीर में मृतक के पति और उसकी सास को नामजद किया है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment