.

सिधारी: पत्रकारिता से जुड़े रहे व्यक्ति का हत्या कर फेंका गया शव झाड़ियों में बरामद

आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ में सोमवार को अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। खून से लथपथ हालत में मिले शव को देख सकते में आये परिजनों ने हत्या कर शव को झाडी में छुपाये जाने का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बतायी गयी है। मृतक लम्बे समय तक पत्रकारिता से भी जुडे़ थे।  
मिली जानकारी के अनुसार श्याम नरायन यादव (50) पुत्र खरभरन निवासी लोहरही थाना सिधारी का शव शाहगढ़ बाजार से कुछ दूरी पर स्थित रामजानकी मैदान के पास लोगों ने झांडियों में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है श्याम नरायन दो दिन पूर्व घर से किसी काम से निकले थे और उसी समय से लापता थे। सोमवार की शाम शव को स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में देखा और उसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment