.

मुबारकपुर : स्व हाजी मो यूनुस अंसारी के चालीसवें पर विशाल धार्मिक जलसे का हुआ आयोजन


जावेद हसन अंसारी:: मुबारकपुर/ आजमगढ़: मुबारकपुर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व समाजवादी पार्टी के नेता रहे स्व हाजी मो यूनुस अंसारी के चालीसवें पर रविवार की रात 9 बजे से मोहल्ला कटरा बाजार में धार्मिक जलसा सम्पन हुआ। इस विशाल जलसे की अध्यक्षता मुबारकपुर अलजामतुल अशरफिया अरबी यूनिवर्सिटी के कुलपति हज़रत मौलाना शाह अलहाज अब्दुल हाफ़िज़ साहब ने फ़रमाई जबकि मुख्य अथिति के रूप में पूर्व सांसद राज्यसभा हज़रत मौलाना ओबैदुल्लाह खान आज़मी , दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रवक्ता डॉ शरर मिस्बाही समेत दर्जनों उल्माओं ने जलसे में शिरकत किया। जलसे में भारी भीड़ मौजूद रही। जलसे का आरम्भ कुरान पाक की तिलावत से हाफिज अब्दुर रहमान मुबारकपुर ने किया जबकि जलसे का संचालन मौलाना कैसर रज़ा आज़मी ने किया ।
ज्ञात हो कि विगत 2 अगस्त को पूर्व नपा अध्यक्ष व गरीबों बुनकरों, ब्यापरियों के हर दिल अज़ीज़ नेता हाजी मो यूनुस अंसारी का अचानक इंतेक़ाल हो गया था, उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा था उन्ही की याद में मुस्लिम धर्म के अनुसार चालीसवें पर विशाल शोकसभा जलसे को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद व मुस्लिम धर्मिक नेता मौलाना ओबैदुल्लाह खान आज़मी ने मौत के सम्बन्ध में कहा कि मौत दुनिया की सारी चीजों में एख्तलाफ होता, परन्तु मौत एक ऐसी चीज़ है जिसमे न किसी मज़हब,न किसी धर्म,और न किसी ब्यक्ति को मौत पर एख्तलाफ है। पूर्व सांसद मौलाना ओबैदुल्लाह खान आज़मी ने उमड़े समूह को सम्बोधन में कहाकि सबका यही मानना हैकि जब खुदा / ईश्वर ने दुनिया में भेजा है तो एक न एक दिन मौत आनी है, इससे कोई रोक नहीं पायेगा यहां से सब को एक न एक दिन जाना है, परन्तु मरहूम हाजी मो० यूनुस अंसारी साहब का दुनिया से अचानक जाना सभी को दुःख दे गया है। क्यों कि वह गरीबों ,बुनकरों ,कौम और समाज की भलाई में पूरी ज़िन्दगी लगा दिए थे । स्व हाजी मो० यूनुस अंसारी ने पूरी ज़िन्दगी समाज के लिए संघर्ष किया, वह सब के दुःख सुख में शामिल रहे ।पूर्व सांसद मौलाना ओबैदुल्लाह खान आज़मी से पूर्व कई और उल्माओं ने जलसे को संबोधित किया। जलसा रात एक बजे  हज़रत मौलाना शाह अब्दुल हाफ़िज़ साहब की दुआओं के बाद सम्पन हुआ । इस अवसर स्व हाजी मो०  यूनुस अंसारी के भाइयों हाजी मो०  मज़हर अंसारी, हाजी मो० मूनिस अंसारी, हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, हाजी मो अतहर अंसारी, हाजी रईस अहमद अंसारी, हाजी अब्दुल कय्यूम अंसारी समेत फ़राज़ अंजुम अंसारी, फ़िरोज़ अंजुम अंसारी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रवक्ता डॉ शरर मिस्बाही , मौलाना मो० तुफ़ैल अहमद मिस्बाही, मौलाना नईमुद्दीन आजिज़ी आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व शाम को स्व हाजी मो० यूनुस अंसारी के आवास पर राज्यमंत्री सपा नेता रामदर्शन यादव, व सपा के ज़िला अध्यक्ष हवलदार यादव समेत कई जनप्रतिनिधि भी पंहुचे थे । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment