.

समूहो के माध्यम से स्वावलंबी बन सकती है महिलाये -विधायक आदिल शेख

मार्टिनगंज : आजमगढ़ : स्थानीय विकास खण्ड के सभागार मे राष्ट्रीय अजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत भादौ मे गठित महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यो को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक आदिल शेख ने कहा कि स्वयम सहायता समूह के माध्यम से महिलाये आत्मनिर्भर बन सकती है।
विधायक आदिल शेख ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओ मे यह भी एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके द्वारा गरीब व पिछड़े बर्ग की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। प्रदेश सरकार का यह विशेष प्रयास है की अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इस तरह के कार्यो में भाग लें। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, शाखा प्रबंधक स्वामी नाथ यादव, संजय दास, पीके सिंह, बीरेंद्र प्रताप सिंह सहित दर्जनो अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment