.

मार्टीनगंज: विधायक के हाथों यूनिफार्म मिलते ही बच्चो के चेहरे खिले

आजमगढ़ :स्थानीय खण्ड शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मार्टीनगंज के प्रागंण मे विधायक आदिल शेख द्वारा बच्चो मे ड्रेस का वितरण किया गया । जिसे पाकर बच्चो का चेहरा खिल उठा । विधायक आदिल शेख का कहना था कि प्राथमिक विद्यालयो मे पढने वाले छात्र - छात्राओ को शहरी क्षेत्र के विद्यालयो के छात्रो के समान ही शिक्षा देने का प्रयास प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। सरकार द्वारा यूनिफार्म के साथ साथ मिड डे मील और पौष्टिक आहार के रूप मे सोमवार को फल तथा बुद्धवार को दूध दिया जा रहा है और मुख्यमंत्री खुद इन योजनाओं पर नजर रखते है ।
इस दौरान 215 छात्र छात्राओ को ड्रेस का वितरण किया गया । इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह, समस्त शिक्षक व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment