.

चोरी की दो बाइक और तमंचा, कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, 02 अन्य फरार


आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली की पुलिस ने सोमवार को एक बदमाश को चोरी की दो बाइक और तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देशन पर देवगाॅव थानाध्यक्ष योगेन्द्र बहादूर सिंह मय फ़ोर्स किसी वांछित की गिरफ्तारी के तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि ताहिरपुर नहर पुलिया के पास दो मोटरसाईकिल पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। उनको भागता देख पुलिस ने उनका पीछा किया और एक मोटर साईकिल सवार बदमाश को पुलिस ने पकड लिया। जबकि दूसरी मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाश भागने का प्रयास कर रहेे थे कि तभी मोटर साईकिल फिसलने के कारण दोनों गिर गये और वह दोनों मोटरसाईकिल छोडकर भाग गये।
पुलिस ने बताया कि पकडे गया बदमाश विकास यादव पुुत्र कमला, देवगाॅव कोतवाली क्षेत्र के रणमों गांव का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अद्द कट्टा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा बरामद दोनों मोटर साईकिल चोरी की बताई गयी है। पुलिस फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी गयी है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment