.

भूवैज्ञानिक परीक्षा में आजमगढ़ के अभिषेक की देश में 8वीं रैंक

आजमगढ़: शहर के कोलबाजबहादुर कोलघाट निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र यादवेन्द्र तिवारी ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भूवैज्ञानिक परीक्षा में पूरे देश में 8वीं रैंक हासिल कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसकी इस सफलता से परिजनों के साथ-साथ ईष्टमित्रों, शुभचिन्तकों में हर्ष का माहौल है। अभिषेक ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपनी मां शशिबाला तिवारी के सानिध्य में प्राथमिक विद्यालय बड़ादेव नगर क्षेत्र से तथा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा शहर के प्रतिष्ठित कालेज चिल्ड्रेन सेकेण्ड्री स्कूल से तथा बीएससी फिजिक्स आनर्स एवं एमएससी जीयोफिजिक्स काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से उत्कृष्ट अंकों के साथ 2015 में उत्तीर्ण किया तथा 2015 में ही आईआईटी खडग़पुर में पीएचडी में गेट के माध्यम से प्रवेश लिया। अपने अधिवक्ता पिता एवं शिक्षिका माता को आदर्श मानने वाले अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई अभिनव तिवारी, भाभी अमृता तिवारी एवं बहन अभिकांक्षा तिवारी को दिया है। अभिषेक मूल रूप से तरवां थाने के माहोली गांव के रहने वाले हैं तथा स्व. डा. सूर्यनाथ तिवारी के पौत्र हैं। अभिषेक की इस शानदार सफलता पर पूरे परिवार एवं जिले में खुशी का माहौल है। चिल्ड्रेन कालेज के प्रबन्धक पं. बजरंग त्रिपाठी, प्रधानाचार्य रीता राठौर, एसपी शुक्ला, रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, डा. कृष्णमोहन त्रिपाठी, ओपी चौबे, अवधबिहारी चौबे, अभिषेक के मामा अच्युतानन्द त्रिपाठी सहित ईष्टï-मित्रों एवं शुभ चिन्तकों ने अभिषेक की इस सफलता पर बधाई दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment