.

तरवां: कोटेदार की शिकायत लेकर ग्रामीणों ने बोंगरिया चौकी घेरा

बोंगरिया: आजमगढ़: तरवां थाना क्षेत्र के बोंगरिया चौकी पर जुवां के ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव किया और कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वही एस0ओ0 तरवां ने यह मामला पुलिस से सम्बंधित नहीं होना बता एस0 डी0 एम0 और जिला अधिकारी से शिकायत करने को कह कर ग्रामीणों को वापस किया । ग्रामीण पुलिस के पास कोटेदार द्वारा किये जा रहे दुर्व्यवहार और गाली देने की शिकायत करने गए थे। निराश ग्रामीणों का कहना है कि राशन और मिट्टी के तेल की समस्या को लेकर वह जिलाधिकारी से भी शिकायत करेंगे।
गाॅव के सौरभ चैहान का आरोप है कि हमारे गांव के कोटेदार द्वारा राशन और मिट्टी के तेल तीन माह से अधिक मूल्यो पर दे रहा है और गांव के कुछ ही लोगो को राशन देकर काला बजारी कर रहा है। वही गांव के बालचन्द्र राम, राजकुमार चैहान, राजेन्द्र राम, बिरजू, राजनाथ ने आरोप लगाया कि कोटेदार राशन और मिट्टी का तेल मानक के अनुसार 35 किलो की जगह 10-15 किलो ही राशन देते है और एक दिन बांटने के बाद नही बांटते है।
वही चम्पा देवी, प्रमिला देवी, फुलवासी देवी, सिराजी देवी, कुसुम देवी, पारवती देवी, आशा देवी का आरोप है कि जब वह राशन और मिट्टी के तेल के लिये जाती है तो तेल का डिब्बा फेंक दिया जाता है और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये उन्हें भगा दिया जाता है। सभी ग्रामीण त्रस्त होकर बोंगरिया चौकी को लिखित सूचना देकर न्याय की गुहार लगायी थी । लेकिन चौकी के लोगो ने समस्या न हल करने के बजाय एसडीएम और जिला अधिकारी से शिकायत करने के लिये कहा।
इस अवसर पर मेवा रामराजी देवी, बतासी देवी, दुलारी देवी, बदामी देवी, गीता देवी, लीलावती देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment