अंबारी : आजमगढ़ : ग्रीन गुरू सोसाइटी, के तत्वाधान मे फूलपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खैरूददीनपुर मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर मे बरसात के मौसम मे फैलने वाली बीमारियो के बचाव के बारे मे जानकारी दी गयी। ग्रीन गुरू सोसाइटी के प्रबन्धक चन्द्रशेखर मौर्य द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन फीता काट कर किया गया। संस्था के सदस्य एवं उजाला होम्योकेयर सेन्टर अंबारी के डा0 अनिल कुमार यादव द्वारा स्वास्थ्य शिविर मे बरसात के मौसम मे फैलने वाली बीमारियो मे बुखार, कालरा, चेचक, पेचिस और मलेरिया, इफाइड, डेगू आदि के बचाव के बारे मे जानकारी दी गयी तथा 265 मरीजो को निशुल्क दवा वितरण किया गया। डा0 अनिल यादव ने कहा कि इस बरसात के मौसम मे दूषित पानी एवं दूषित भोजन से फैलता है। इसलिए साफ सफाई के साथ साथ पानी उबाल कर के प्रयोग करने से संक्रमित बिमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर प्रधान राय साहब चैहान, रीता मौर्या, रवीन्द्र यादव, अशोक यादव, प्रमोद यादव, राम कैलाश यादव, रामकेश यादव, मो0 आसिफ, अमित कुमार र्मार्य, संदीप गुप्ता, सुरेन्द्र यादव, अशोक बिन्द, बृजेश यादव आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment