रानी की सराय : आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकसेठवल गांव में स्थित दलित बस्ती में सर्प दंश से महिला की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनो ने शव का अतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार चकसेठवल गांव निवासी जितेन्द्र राम जो विकलांग है और गांव में ही गुमटी में बिस्किट आदि बेच कर परिजनो का पालन करता है। मंगलवार को सुबह जितेन्द्र की पत्नी अमरावती (40वर्ष) सुबह घर में झोलें में बच्चो के लिए रखी रोटी को निकालने गयी। देखा की चूहे ने रोटी नीचे गिरा दी है। अमरावती जैसे ही गिरी रोटी को नीचे उठाना चाहा वहीँ बिल से निकले सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजन दवा के साथ ही उसका झाड़ फूंक भी कराये लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment